Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: लखीमपुर हिंसा में बुधवार को दो और गिरफ्तार

UP News: लखीमपुर हिंसा में बुधवार को दो और गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। लखीमपुर खीरी हिंसा में आरोपी अंकित दास और उसके गनर को आज पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वह कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। इसके थोड़ी ही देर पहले अंकित के लखनऊ स्थित आवास पर एसआईटी की ओर से नोटिस चस्पा कर उसे बयान दर्ज कराने के लिए क्राइम ब्रांच के लखीमपुर खीरी स्थित दफ्तर बुलाया गया था। नोटिस में अंकित को बयान दर्ज कराने के लिए आज ही यानी 13 अक्टूबर की ही तारीख दी गई थी। इसके थोड़ी देर बाद लखीमपुर में अंकित के क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचने की सूचना आई। बताया जा रहा है कि उसके साथ कई वकील भी हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच के दफ्तर में अंकित से पूछताछ हो रही है। पुलिस ने उसके साथ ही उसके निजी गनर लतीफ को भी हिरासत में लिया है। दोनों को क्राइम ब्रांच के दफ्तर ले जाया गया है। अंकित पर तीन अक्टूबर को लखीमपुर में हुई हिंसा के दौरान घटनास्थल पर मौजूद रहने का आरोप है। वह इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा का करीबी बताया जाता है। लखीमपुर हिंसा के दौरान किसानों को कुचलने वाली थार जीप के पीछे-पीछे चल रही फार्रच्यूनर अंकित दास के नाम रजिस्टर्ड बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : राज्य लोक सेवा आयोग ने देवीपाटन मण्डल को दिखाया ठेंगा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular