Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : लंदन में जमीन का वारिस बनाने के नाम पर...

UP News : लंदन में जमीन का वारिस बनाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

नोएडा (हि.स.)। नोएडा की साइबर क्राइम पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को बरेली से पकड़ा है। इन लोगों ने नोएडा के एक इंजीनियर को लंदन की एक प्रॉपर्टी में नॉमिनी बनाने के नाम पर 60 लाख रुपये ठगे थे। इस गिरोह के तीन आरोपी पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

नोएडा साइबर क्राइम पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बरेली से जिन तीन शातिरों को पकड़ा है, उनके नाम अकीलुद्दीन, अनीस, अस्लीम खान है। इन लोगों ने इन लोगों ने लंदन में जमीन का वारिस बनाने के नाम पर नोएडा के एक आईटी इंजीनियर को ईमेल भेजकर ठगी की हैं। आरोपियों ने पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में 60 लाख रुपये जमा कराये थे। साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपियों के 25 खातों में 13 लाख रुपये फ्रीज कराए है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular