Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : रोहनिया विधायक ने गरीब असहाय बुजुर्गों में बांटा कंबल

UP News : रोहनिया विधायक ने गरीब असहाय बुजुर्गों में बांटा कंबल

वाराणसी (हि.स.)। रोहनिया विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ‘औढ़े ‘ अपने विधानसभा क्षेत्र के गरीब असहाय बुजुर्गों की सर्द मौसम में लगातार सुध ले रहे है। रविवार को पूर्वांह में विधायक ने दरेखु गांव स्थित भगवती माता मंदिर परिसर में क्षेत्र के गरीब असहाय बुजुर्गों में कंबल वितरण कर उनका हाल जाना। 
इसमें भाजयुमो के जिला महामंत्री रिशु सिंह चंदेल, समाजसेवी चंदन सिंह चंदेल ने भरपूर सहयोग किया। इस दौरान भाजपा के रोहनिया मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल के साथ दिनेश पटेल, अभिषेक सिंह, डब्ल्यू सिंह चंदेल, हजी,शब्बू पटेल, नगीना अंसारी आदि भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular