Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : रोडवेज बस स्टॉप में महिला यात्री के जेवरात गायब...

UP News : रोडवेज बस स्टॉप में महिला यात्री के जेवरात गायब करने वाली, दो महिलाएं गिरफ्तार

बांदा (हि.स.)।जिला मुख्यालय में स्थित रोडवेज बस स्टॉप में आज उस समय हंगामा हो गया जब चित्रकूट जा रही एक महिला यात्री के पर्स से उसके सोने चांदी के आभूषण गायब हो गए लेकिन तभी महिला की सतर्कता से भीख मांग रही दो महिलाओं को पकड़ कर तलाशी ली गई तो उनके पास से जेवरात बरामद हो गए। जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

शहर कोतवाली अंतर्गत नोनिया मुहाल कटरा निवासी गीता देवी शुक्रवार को चित्रकूट जा रही थी। इसी दौरान बस स्टॉप में भीख मांग रही दो महिलाओं ने उसके पर्स से सोने का लॉकेट व चांदी की चूड़ियों पर हाथ साफ कर दिया। इस पर महिला ने शोर मचाना शुरू किया और भीख मांग रही महिलाओं पर शंका जाहिर की।इस पर आसपास के लोग भी आ गए और संदिग्ध महिलाओं से तलाशी देने को कहा लेकिन तलाशी देने के लिए वह तैयार नहीं हुई।

सिविल लाइन पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी पहुंच गए और महिला पुलिस की सहायता से तलाशी ली गई तो उन महिलाओं के पास यात्री महिला के जेवरात बरामद हो गए। तब दोनों महिलाओं को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गई, उनसे इस सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।इस बारे में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो महिलाओं के पास चोरी का सामान बरामद हुआ है। इनके बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच चोरी गए जेवरात बरामद हो जाने पर यात्री महिला ने खुशी जाहिर की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular