Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : रोजगार मेला में 871 अभ्यर्थी चयनित

UP News : रोजगार मेला में 871 अभ्यर्थी चयनित

देवरिया (हि.स.) । जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में केंद्रीय विद्यालय परिसर में गुरुवार को 25 कंपनियों आई रोजगार मेला में 871 अभ्यर्थी चयनित हुए। सदर विधायक डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि रोजगार मेला में 25 कंपनी आई हैं। जहां 781 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है जो हमारे जनपद के लिए खुशी की बात हैं। 
 उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी अन्य कंपनियां रोजगार मेला में बुलाने के लिए कोशिश की जा रही हैं। सदर विधायक प्रारम्भिक चयन प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

 रोजगार मेले में उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी, प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी हरिनाथ राम, उप प्रबंधक लघु उद्योग निगम रोहित कुमार, अरविंद कुमार यादव, अरुण तिवारी, गौरव, बृजेश उपस्थित रहें। 
Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari

RELATED ARTICLES

Most Popular