Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : रुपये के विवाद को लेकर हुई थी टैंकर चालक...

UP News : रुपये के विवाद को लेकर हुई थी टैंकर चालक की हत्या, साथी गिरफ्तार

उन्नाव (हि.स)। शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई टैंकर चालक की हत्या का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया है। आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकारा कर बताया कि रुपये के विवाद को लेकर चालक की हत्या की है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है। 

इस मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय व क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार त्रिपाठी ने किया। एएसपी ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर उर्फ वाजिद पुर मनोहरनगर निवासी रजतपाल नगरपालिका में संविदा था और वह पानी का टैंकर चलाता था। 

परिजनों ने बताया कि वह 13 अक्टूबर को ड्यूटी की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु कर दी। उसी रात युवक का शव डरियनटोला मोहल्ला के रहने वाले विनोद शर्मा के घर के सामने नाली में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के चाचा कमलेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विवेचना के दौरान पुलिस ने मुकेश पासी उर्फ मुक्की को मंगलवार की शाम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि हत्या वाली रात रजतपाल के साथ उसने शराब पी। इसके बाद रजतपाल साथ में मुकेश के घर चला गया और रुपये को लेकर विवाद हो गया। 

इसके बाद मैने घसीटकर पास में बनी नाली में मुंह दबाकर रजतपाल को जान से मार दिया था। शव की पहचान न हो सके, इस कारण उसके कपड़ों में रखा सामान, दो मोबाइल फोन व एक पासबुक व एक आधार कार्ड एक ड्राइविंग लाइसेंस एक हाथ की घड़ी ले गया था। पुलिस ने आरोपित की निशान देही पर सामान को बरामद कर लिया है। आरोपित को जेल भेज दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular