जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। सीएम योगी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले चर्चित रिटायर आईपीएस को पुलिस ने शनिवार को हाउस अरेस्ट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के जारिए दी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी गिरफ्तारी क्यों हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्हें केवल गोरखपुर जाने से रोका गया है। अमिताभ ठाकुर शनिवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें गोरखपुर जाने से रोका गया है। पुलिस घेरे में रखा गया है। उनकी पुलिस से बातचीत चल रही है। पुलिस का कहना है कि उन पर रेप आरोपी का साथ देने का आरोप है। आरोपों की जांच चल रही है। कमेटी ने गंभीर आरोप की जांच के लिए इन्हें तलब किया है। कमेटी के सामने इन्हें पेश होना है। इससे पहले इन्हें लखनऊ से बाहर जाने से रोका गया था। खासकर उस रीजन में जो आरोपी, पीड़िता या घटनास्थल से जुड़ा हुआ हो। बावजूद इसके इन्होंने प्रतिबंध का उलंघन किया।
यह भी पढ़ें : ब्लाकों में वर्षों से तैनात APO हटे, तत्काल चार्ज लेने का आदेश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
