Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: रिटायर कर्मचारियों के खातों से पांच करोड़ ठगने वाला मास्टर...

UP News: रिटायर कर्मचारियों के खातों से पांच करोड़ ठगने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। साइबर क्राइम सेल ने सरकारी नौकरी से रिटायर कर्मचारियों के पेंशन खाते से रुपये हड़पने वाले गिरोह के मास्टर माइन्ड प्रमोद मंडल और उसके साथी मंटू मंडल को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। झारखण्ड के रहने वाले ये लोग कोलकाता में रहकर अपना गिरोह चला रहे थे। इन लोगों ने कई पुलिसकर्मियों को भी अपना शिकार बनाया था। इस गिरोह के कई अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। इनके पास 13 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज मिले हैं। यह गिरोह अब तक पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। साइबर क्राइम ब्रांच के अफसरों ने बताया कि रिटायर कर्मचारियों के खातों से रुपये हड़पने के जब कई मुकदमे दर्ज हो गये तो दो टीम लगाकर पड़ताल की गई थी। इसमें ही सामने आया था कि इसमें झारखंड के सलजोर बंदरी, डूमका के रहने वाले प्रमोद मंडल गिरोह का हाथ है। फिर कई नम्बरों को सर्विलांस पर लिया गया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि राजस्थान के धौलपुर के अभिषेक राजपूत, पुणे के जयंत मणिकर और मिर्जापुर, औरैया, बागपत समेत कई जिलों के लोगों को ठगा है। इस गिरोह के खिलाफ वाराणसी में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रमोद के साथ गिरफ्तार धनबाद, के महुआदाप निवासी मंटू मंडल हर धोखाधड़ी में साथ रहा है।

यह भी पढ़ें : ….तो लड़की ने इसलिए करवा दी अपने पिता की हत्या!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular