Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : रालोद ने बदला जिलाध्यक्ष, अजय प्रमुख को कमान

UP News : रालोद ने बदला जिलाध्यक्ष, अजय प्रमुख को कमान

युवाओं को पार्टी से जोड़ना होगा फोकस : अजय 
गाजियाबाद (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल ने अपना जिलाध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने अपने पुराने नेता अजय प्रमुख को जिले की कमान सौंपते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इससे पहले ओमपाल चौधरी पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। 
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख मुरादनगर विधानसभा से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। साथ पहले भी वह लोकदल के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अजय प्रमुख ने कहा कि मैं पार्टी के सभी कार्यों पर खरा उतरूंगा। हम किसान आंदोलन में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और आंदोलन को हर हाल में सफल करेंगे। 
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के तीन अध्यादेश बिल किसानों के खिलाफ जो लाए हैं सरकार को उन्हें जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए और किसान की फसल की न्यूनतम व अधिकतम एमएसपी निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत किया जाएगा। सभी पुराने कार्यकर्ताओं व नेताओं को साथ लेकर चलेंगे और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर फोकस रहेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular