पुलिस बयान के आधार पर तैयार कर रही है चोर का स्कैच
कौशाम्बी (हि.स.)। कोखराज थाना क्षेत्र के भैरव भीटी गांव में बुधवार को चोरी की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने राम जानकी मंदिर के गर्भगृह में स्थापित मूर्तियों ने सीता की पत्थर की मूर्ति चुरा ले गए। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के भैरव भीटी गांव स्थित राम जानकी का मंदिर काफी प्राचीन है। मंदिर का जीर्णोद्धार तीन वर्ष पूर्व स्थानीय नागरिकों ने आपसी सहयोग से कराया। मंदिर में भगवान राम माँ जानकी व भाई लक्ष्मण की प्रतिमा प्रतिष्ठित है। जहां स्थानीय लोग पूजन अर्चन करते हैं।
पुजारी हरिलाल ने बताया, बीती रात उन्होंने एक शख्स को मंदिर के समीप बैठा देखा था। उन्होंने उससे सवाल किया तो उसने खुद का परिचय बिना बताये खुद के थके होने की बात बताई। सुबह भोर में मंदिर का कपाट खोने पर देखा गर्भगृह से मां सीता की पत्थर की प्रतिमा गायब थी। गांव के लोगों को जानकारी दी। लोगों की सलाह पर शाम पुलिस को लिखित सूचना दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक कोखराज पीके राय ने बताया, प्रकरण की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर हुलिया चिन्हित करने की कोशिश की जा रही।
UP News : राम जानकी मंदिर से सीता की पत्थर की प्रतिमा चोरी
RELATED ARTICLES
