Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : राम के दीदार में अयोध्या का हो रहा 16...

UP News : राम के दीदार में अयोध्या का हो रहा 16 श्रृंगार

-492 साल बाद भव्य स्वागत को तैयार राम नगरी

-5.51 लाख दीयों का बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 29 हजार लीटर तेल से जगमग होगी अयोध्या
-योगी सरकार ने 2017 में शुरु किया दीपोत्सव, चार साल में चार गुना हुई दीपों की संख्या
पीएन द्विवेदी
लखनऊ (हि.स.)।  राम नगरी अयोध्या का दीपोत्सव इस दिवाली पर कुछ खास है। अपने राम के दीदार में अयोध्या का 16 श्रृंगार हो रहा है। इस सुनहरे अवसर पर अयोध्या के 24 घाट दीये की रोशनी से जगमगायेंगे। खास बात यह है कि दिवाली में कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इसके अनुपालन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए है।
 उप्र की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव के रुप त्रेतायुग जैसी दिवाली मनाने की परंपरा शुरु की थी। इस बार चैथा साल है। इन चार वर्षों में दीपों की संख्या में लगभग चार गुना की वृद्धि हुई है। इसलिए अयोध्या की दिवाली अबकी कुछ खास है।  
अबकी दीपोत्सव पर अवधपुरी पांच लाख 51 हजार दीपों से जगमगाएगी और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अयोध्या अपना नाम दर्ज कराएगा। 492 साल बाद यह मौका आया है जब अयोध्या भगवान श्रीराम के भव्य स्वागत की गवाह बनेगी। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में जब अयोध्या में दीपोत्सव मनाने की शुरुआत की थी, उस समय वहां एक लाख 65 हजार दीप जले थे। वहीं वर्ष 2018 में तीन लाख 150 दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बना। इसके बाद 2019 में 5 लाख 51 हजार दीप जलाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। 
29 हजार लीटर तेल से जगमग होगी अयोध्या
इस बार के दीपोत्सव में रामनगरी अयोध्या में 24 घाटों पर करीब छह लाख दीये प्रज्जवलित किए जायेंगे। इसमें 29 हजार लीटर तेल की खपत होगी और करीब 7.5 लाख रूई का भी प्रयोग होगा।
राम मंदिर निर्माण के दौरान आयोजित हो रहे इस बार के दीपोत्सव को लेकर अयोध्या के साधु-संत और भक्त उत्साहित हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दरबार में राज्याभिषेक के लिये दीपोत्सव मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्य आयोजन 13 नवम्बर को होगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular