बागपत (हि.स.)। दोघट थाना क्षेत्र के बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित दाहा गांव में शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस युवक के शव को रातभर वाहन कुचलते रहे। शनिवार को लोगों ने सड़क पर शव के अवशेष देखें तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फावड़ा मंगा कर शव के अवशेषों सड़क से खुरचे। वाहनों के नीचे आने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। दोघट थाना इंस्पेक्टर मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात एक युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है, जिसके बाद सड़क पर पड़े शव को कई वाहनों ने कुचल दिया। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। शनिवार को किसी तरह शव के अवशेष इकट्ठा एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक टी-शर्ट और लोअर पहने हुए था। उसके आधार पर ही उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
UP News: रातभर कुचलते रहे शव को वाहन, पुलिस ने फावड़े से शव के अवशेष खुरचे
RELATED ARTICLES
