Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : राज्य में 16 वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला

UP News : राज्य में 16 वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को सूबे में 16 आइएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। संजीव मित्तल को राजस्व परिषद का नया चेयरमैन बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह यूपी के नए कृषि उत्पादन आयुक्त बनाए गए हैं। इसके अलावा रजनीश दुबे को नगर विकास से हटाकर प्रमुख सचिव पशुधन बनाया गया है। रजनीश दुबे की जगह अमृत अभिजात प्रमुख सचिव नगर विकास बने हैं। नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेंद्र सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन बनाया गया है। दीपक कुमार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा का मूल रूप से चार्ज दिया गया है। सुभाष चंद्र शर्मा प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। सुधीर गर्ग को प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया। अमृत अभिजात को प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव खाद्य प्रसंस्करण बनाया गया है। वेंकटेश्वर लू अब प्रमुख सचिव परिवहन का कार्य देखेंगे। मीना शर्मा को निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन एकेडमी लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। एम. देवराज अपने वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत का प्रभार भी सम्हालेंगे। एस. राधा चौहान को अपर मुख्य सचिव वित्त के मूल पद पर तैनात किया गया है। साथ ही उन्हें राज्य कर विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें : पटियाला दंगा : कर्फ्यू के बीच इन बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular