Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : राज्य में किन्नरों की गणना कराएगी सरकार, ऐसे कराएगी...

UP News : राज्य में किन्नरों की गणना कराएगी सरकार, ऐसे कराएगी पुनर्वास!

शासकीय योजनाओं का लाभ देने के लिए डीएम से मांगी गई विस्तृत जानकारी

प्रादेशिक डेस्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार अब राज्य में किन्नरों की गणना कराने जा रही है। समाज कल्याण विभाग की ओर से इस बारे में सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि जिला स्तर पर ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण किया जाए, जहां किन्नर निवास करते हैं। चिन्हीकरण के बाद जिला स्तर पर ही शिविर लगाकर मौके पर ही इनका पंजीयन भी करवाया जाए। मौके पर ही इनसे प्रमाण-पत्र और परिचय पत्र के लिए आनलाइन आवेदन करवाया जाए। पिछले दिनों नवगठित उ.प्र.किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती, विभाग के सचिव समीर वर्मा, विशेष सचिव राजरतन, उप निदेशक/योजना अधिकारी कृष्ण प्रसाद व बोर्ड की कई सदस्य शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि किन्नरों को केन्द्र सरकार की मौजूदा संचालित व प्रदेश सरकार की प्रस्तावित योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण करवाना होगा और परिचय पत्र प्राप्त करना होगा। इसके लिए केन्द्र सरकार के ूूण्जतंदेहमदकमतण्कवेहमण्हवअण्पद पर आनलाइन आवेदन करना होगा।
सूत्रों ने बताया कि अभी तक प्रदेश में ऐसे कुल 68 आवेदन हुए हैं। इनमें से 26 किन्नरों के प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। बैठक में बोर्ड की सदस्य टीना मॉ ने बताया कि बिहार में किन्नरों की सुरक्षा आदि के लिए हर जिले में एक विशेष थाना बनाया गया है। इसी तर्ज पर उ.प्र.के भी हर जिले में एक थाना बनाया जाना चाहिए। बैठक में मौजूद गृह विभाग के संयुक्त सचिव ध्रुवपाल ने बताया कि इस बारे में उनके विभाग द्वारा उच्च स्तर से निर्णय लिया जाएगा। केन्द्र सरकार ने भिक्षावृत्ति में लगे निराश्रित किन्नरों के पुर्नवास के लिए ’गरिमा गृह’ की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किन्नरों के लिए गरिमा गृह संचालित करने के लिए गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) से आगामी 6 मई तक आवेदन मांगे गये हैं। बोर्ड की अध्यक्ष सोनम चिश्ती ने बताया कि प्रदेश सरकार से बोर्ड ने 207 करोड़ रुपये का बजट मांगा है।

यह भी पढें : इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं अनुसूचित जाति के लाभार्थी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular