गााजियाबाद (हि.स.)। शिब्बनपुरा इलाके की आठ गलियों में 54 लाख रूपये की लागत से तैयार इन्टर लाॅकिंग सड़कों का रविवार को उप्र के स्वास्थ्य राज्यमंत्री व शहर विधायक अतुल गर्ग ने एक समारोह में लोकार्पण किया। लगभग 54 लाख रुपये की विधायक निधि से बनी सड़कों से शिब्बनपुरा निवासियों को बडी राहत मिली है।
इस मौके पर राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि मोदी व योगी सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही हैं। योगी सरकार में अपराध कम हुए हैं। सरकारी विभागों में सभी की शिकायतें को शीघ्र सुना जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में लाइट की व्यवस्था लगभग शत—प्रतिशत है। वर्तमान में जनता भूल गयी है कि कभी लाइट भी जाती है। जबकि अन्य सरकारों में दिन में केवल 4 से 6 घण्टे लाइट मिला करती थी। मोहल्लों में छोटी—छोटी सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। साथ ही सभी खंभों पर स्ट्रीट लाइट जल रही है।
इस अवसर पर नीरज गोयल, संजीव मित्तल देवेन्द्र भारती, राकेश पंडित सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
