Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : रसिन बांध का लोकार्पण कर मुख्यमंत्री योगी ने सहयोगी...

UP News : रसिन बांध का लोकार्पण कर मुख्यमंत्री योगी ने सहयोगी मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों संग ली सेल्फी

चित्रकूट (हि.स.)। बुंदेलखंड के चतुर्दिक विकास को संकल्पित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 141 करोड़ की लागत से बनी रसिन बांध परियोजना का वैदिक मंत्रोचार के बीच लोकार्पण किया। इसके बाद बांध की सुंदरता को निहारते हुए सेल्फी भी ली।   
भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट का पर्यटन विकास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। बुधवार को 20 वर्षों से अधूरी पड़ी जिले की रसिन बांध परियोजना के लोकार्पण के लिए चित्रकूट आये सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, लोक निर्माण राज्य मंत्री चन्द्रिका उपाध्याय, बांदा-चित्रकूट सांसद आर. के. सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, पंकज अग्रवाल आदि के साथ रसिन बांध परियोजना का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से किया। 
लोकार्पण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांध का निरीक्षण किया और वहां की अद्भुत सुंदर नज़ारे की सेल्फी भी ली। इस अवसर पर डीएम सुभ्रांत कुमार शुक्ल, आईजी के सत्यनारायण, एसपी अंकित मित्तल आदि अधिकारी और भाजपाई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular