प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में स्थिति को लगभग सामान्य कर दिया है। रविवार को लगाया जाने वाले नाइट कफर्यू को भी शुक्रवार को हटाने का निर्देश जारी किया गया है। अब प्रदेश रक्षाबंधन से अनलॉक हो गया है। सरकार ने अभी भी सतर्कता बरतने के लिए नाइट कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है। जो कि अब रात दस बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक भवन में कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-09 के साथ कोरोना समीक्षा की बैठक में प्रदेश में लागू रविवार की साप्ताहिक बंदी को भी खत्म करने का निर्देश दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड की बेहतर होती स्थिति को देखते हुए रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त करने का निर्देश दिया। सरकार ने मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी और सैनिटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ सप्ताह में सातों दिनों तक सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक गतिविधियों की अनुमति दी है। अब से सभी शहरों, बाजार, उद्योगों व कारखानों में कोविड काल से पूर्व में प्रभावी रही साप्ताहिक बंदी की तिथि पर अवकाश लागू किया जाएगा। इसके साथ कोविड गाइडलाइन का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भी निर्देश दिया है। वीकेंड लॉकडाउन के तहत शनिवार और रविवार दोनों दिन बाजार बंद रखे जा रहे थे, लेकिन बीते 14 अगस्त से शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया था। अब रविवार का भी लॉकडाउन खत्म हो गया है।
यह भी पढ़ें : ब्लाकों में वर्षों से तैनात APO हटे, तत्काल चार्ज लेने का आदेश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
