Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने बनाया डिजानइर वाटर प्रूफ...

UP News : रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने बनाया डिजानइर वाटर प्रूफ लिफाफा, बहनों के लिए जारी

वाराणसी (हि.स.)। कोरोना काल में रक्षाबंधन पर्व पर इस बार भारतीय डाक विभाग खास तैयारी कर रहा है। विभाग ने पर्व पर रंगीन डिजाइनर वाटरप्रूफ राखी निर्मित की है। मंगलवार को वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित एक कार्यक्रम में इस खास लिफाफे को जारी कर दिया।

इस दौरान पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व 22 अगस्त को है। इसके लिए डाक विभाग ने अभी से तैयारियांं आरंभ कर दी हैं। पर्व पर तैयार खास लिफाफा वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि ये डिजानइर राखी लिफाफे वाटर प्रूफ तथा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैं, जिससे बारिश के मौसम में भी बहनों द्वारा भेजी गई राखियां सुदूर रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित पहुँच सकें। 11 सेमी गुणे 22 से.मी. आकार के इन राखी लिफाफों का मूल्य दस रुपया मात्र है। जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है।

उन्होंने बताया कि वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगो और रक्षाबंधन की डिजाइन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ ‘हैप्पी राखी’ लिखा गया है। पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि रंगीन और डिजाइनदार होने की वजह से इन्हें अन्य डाक से अलग करने में समय की बचत और रक्षाबन्धन पर्व के पूर्व वितरण में भी सहूलियत होगी।

इस संबंध में सहायक निदेशक संजय वर्मा ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में सभी प्रधान डाकघरों को बिक्री के लिए राखी लिफाफे भिजवाए जा रहे हैं, जहां से डाक अधीक्षक आवश्यकतानुसार इसे अन्य डाकघरों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular