Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : रक्तदान शिविर में स्वयं सेवकों ने दिए 20 यूनिट...

UP News : रक्तदान शिविर में स्वयं सेवकों ने दिए 20 यूनिट खून

प्रादेशिक डेस्क

झांसी। ‘विंग्स जीवन की एक नई उड़ान’ संस्था के तत्वाधान में सिख धर्म के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित रक्तदान शिविर का 20वां आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सीपरी बाजार झांसी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी महेंद्र सिंह व संस्था के अध्यक्ष अंकित साहू की उपस्थिति में 20 यूनिट रक्तदान हुआ। उक्त कार्यक्रम का आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज रक्तकोष की तरफ से डॉक्टर विकास गोयल के नेतृत्व में रक्तदान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विवेक जैन, जीतेश कुमार, अंकुर जैन, बृजेश कुमार, सिद्धार्थ गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, रघुवीर प्रज्ञा मोहित कुमार, रश्मि दीक्षा, राशिद, निधि त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार संस्था के संरक्षक हैप्पी चावला द्वारा किया गया।

UP News : रक्तदान शिविर में स्वयं सेवकों ने दिए 20 यूनिट खून

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular