Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP news : यौन हिंसा, बाल विवाह के खिलाफ महिलाओं ने बनाई...

UP news : यौन हिंसा, बाल विवाह के खिलाफ महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला

वाराणसी (हि.स.)। महिला यौन हिंसा के खिलाफ जिले के ग्रामीण अंचल में भी महिलाएं लगातार मुखर हो रही हैं। मंगलवार ​को सांसद आदर्श गांव नागेपुर में जुटी महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर यौन हिंसा रोकने के लिए आवाज उठाई। 
मानव श्रृंखला में शामिल लड़कियों और महिलाओं ने बाल विवाह, महिला हिंसा, छेड़खानी की घटनाओं के विरोध में तख्तियां भी लहराईं। इसमें शामिल महिलाओं ने यौन शोषण के विरुद्ध लड़ने का संकल्प भी लिया। जुलूस में शामिल लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि महिलाओं को हिंसा सहने के लिए सामाजिक परिवेश में ही ढाल दिया गया है। अब हमें समाज में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले भेदभाव को समाप्त करना है। शशिप्रभा सिंह ने कहा कि हमें पुरुष प्रधान ढांचागत व्यवस्था को भी बदलना है। हम सबको ये निर्णय लेना है कि अब और हिंसा नहीं सहेंगे। हमें प्रश्न पूछने की आदत डालनी चाहिए। महिलाओं को जागरूक रहने और हिंसा का विरोध करने की जरूरत है। 
इसमें नागेपुर, बेनीपुर, मेहदीगंज, हरसोस, बीरभानपुर, हरपुर और गनेशपुर गांव की किशोरियां और महिलाएं शामिल हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular