शादी में जाते समय तीनों का बांके से गला रेतकर उतारा मौत के घाट
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। प्रयागराज के बाद अब गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के खोराबार थाने के रायगंज में सोमवार की देर रात पति-पत्नी और बेटी की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। तीनों रात में पैदल ही मटकोड़वा के कार्यक्रम में गांव जा रहे थे। हत्या कैसे हुई किसने की यह अभी नहीं पता चल पाया है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। हत्या की खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौका-ए वारदात पर भारी संख्या में फोर्स लगाई गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस एकतरफा प्यार में जघन्य वारदात को अंजाम देने की आशंका जता रही है। खोराबार के रायगंज निवासी गामा निषाद विदेश में रहते थे। दो महीने पहले घर आए थे। उन्होंने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बंग्ला चौराहे पर अपना मकान बनवाया है। वहीं पर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। गामा के छोटे भाई रामा की बेटी की शादी तय है। सोमवार की रात में मटकोड़वा का कार्यक्रम था। गामा अपने नए मकान से अपनी पत्नी संजू (38) बेटी प्रीती (20) के साथ पैदल जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने धारदार हथियार से तीनों पर हमला कर उनका गला रेत दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने शव देखकर शोर मचाया जिसके बाद गांव के लोगों को जानकारी हुई और लोगों ने पुलिस को खबर दी। तीन लोगों की हत्या की सूचना के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ कैन्ट श्यामदेव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को वहां से हटाने के साथ ही गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। गामा और पत्नी तथा बेटी की हत्या क्यों हुई और किसने की अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
यह भी पढें : डिप्टी सीएम के बेटे ने 48 के खिलाफ लिखाया मुकदमा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
