Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP news : युवती को भगाने व हत्या मामले का आरोपित गिरफ्तार

UP news : युवती को भगाने व हत्या मामले का आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज (हि.स.)। मेजा थाने की पुलिस ने युवती को भगा कर ले जाने एवं उसकी गुजरात में हत्या करने वाले आरोपित को कुर्कीकला गांव से सोमवार को गिरफ्तार किया। 
अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित माण्डा थाना क्षेत्र के खुरमा गांव निवासी विजय शंकर पुत्र राजेंद्र प्रसाद है। आरोपित के खिलाफ माण्डा के खुरमा गांव निवासी रामदास ने 27 सितम्बर को भेजा थाने में बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस टीम जब युवती की तलाश शुरू की तो गुजरात के बापी थाना क्षेत्र के बलटाप जंगल में उसका शव पाया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाया और आरोपित की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular