Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : युवती का यौन शोषण करने व धर्म बदलने का...

UP News : युवती का यौन शोषण करने व धर्म बदलने का दबाव बनाने वाला गिरफ्तार

शाहजहांपुर (हि.स.)। चौक कोतवाली पुलिस ने युवती का यौन शोषण करने व धर्म बदलने का दबाव बनाने लव जिहादी को गिरफ्तार कर लिया। 
अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी सईद को युवती का यौन शोषण करने व उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश की धारा 3, 5 (1) के तहत गिरफ्तार किया गया है। 
एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था की आरोपित सईद ने अपना धर्म छिपाते हुए पांच वर्ष पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो खींच लिये गये। जिसके बाद आरोपित फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा और उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाते हुए शादी करने का दबाब बना रहा था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular