Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : युवक ने पेट्रोल डाल को खुद को जिंदा जलाया,...

UP News : युवक ने पेट्रोल डाल को खुद को जिंदा जलाया, हालत नाजुक

बांदा (हि.स.)। ससुरारीजनों से किसी बात से नाराज होकर एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।पुलिस में आग बुझाकर फौरन उसे अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथु पल्हरी रोड में हुई। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम पारा बिहारी निवासी बसंत लाल (22) पुत्र कल्लू कोरी ने अपने शरीर में पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिसे देखकर ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान ने बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्टया युवक और उसकी ससुराल पक्ष के बीच विवाद है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। उधर, पीड़ित के परिजनों का रो-रोकर बेहाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular