Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : युवक को गोलियों से भून कर उतारा मौत के...

UP News : युवक को गोलियों से भून कर उतारा मौत के घाट

बागपत(हि. स.)। जिले के रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव में बुधवार को दो हमलावरों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने युवक की मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंडेरा गांव में निर्माणाधीन डेयरी पर 25 वर्षीय भगत अपने बुआ के बेटे के साथ सोया हुआ था। बुधवार तड़के दो युवक आए और भगत पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। युवक के पास सो रहे उसकी बुआ के बेटे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े। 
 परिजनों ने आनन-फानन में गंभीर हालत में युवक को बड़ौत के सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने चिंताजनक हालत को देखते हुए युवक को बड़ौत के आस्था अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 इस संबंध में सीओ आलोक सिंह ने बताया युवक का नाम भगत है। वह मंगलवार की रात के समय अपने बुआ के बेटे के साथ निर्माणाधीन डेयरी पर सोया हुआ था। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बुधवार तड़के दो युवक आए और उन्होंने भगत पर फायरिंग की है। युवक के पिता विनोद से भी जानकारी ली जा रही है। युवक अपने पिता की इकलौती संतान थी। पुलिस को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है। जल्द घटना का राजफाश किया जाएगा। 
 Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari

RELATED ARTICLES

Most Popular