रायबरेली (हि.स.)। लालगंज में गुरुवार को एक युवक की हत्या कर उसे पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। फोरेंसिक टीम ने कई तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर हत्या का इशारा किया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब घटना की गहन पड़ताल में जुट गई है।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के विष्णुखेड़ा गांव में एक पेड़ पर गुरुवार को लोगों ने युवक का शव लटका देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के जेब मे पड़े आधार कार्ड से उसकी पहचान की।युवक का शव एक रस्सी के सहारे लटका मिला था और उसका बैग पेड़ के नीचे पड़ा था। बैग के फीते से ही युवक का गला घोंटा गया था। युवक के मुंह मे एक टोपी बुरी तरह ठुंसी गई थी। फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल करते हुए सभी साक्ष्यों को इकट्ठा कर लिया है और हत्या की आशंका से इंकार नही किया है। युवक की पहचान उसकी जेब से मिले आधारकार्ड से हुई। मृतक राहुल यादव (25) पुत्र सुरेंद्र यादव सरेनी के कोडरी मजरे रालपुर का निवासी था।
कोतवाल अरुण सिंह के अनुसार जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
Submitted By: Edited By: Deepak Yadav
UP News : युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया
RELATED ARTICLES
