प्रादेशिक डेस्क
प्रयागराज। बहरिया के नेवादा गांव निवासी बाबूराम के बेटे सतीश चौहान (18) की मौत के बाद रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। अंतिम संस्कार के लिए फाफामऊ घाट पर ले जाए गए सतीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाजपा कार्यकर्ता सुनील सरोज की तहरीर पर पुलिस ने बहरिया थाने के दरोगा समेत 10 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बलवा, मारपीट, गौली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही आरोपी दरोगा संजय यादव को लाइन भेज दिया गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा का वरुणा मंडल के अध्यक्ष सुनील सरोज ने बहरिया थाने में दरोगा संजय यादव, नेवादा गांव के राम आसरे, अमर सिंह, अरुण यादव, वीरेंद्र यादव, मिथिलेश यादव, शंकर लाल, रूपचंद्र और मुबारकपुर गांव के आलोक यादव अंकुर और 25 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि 12 मार्च की दोपहर में भाजपा की जीत पर जश्न मना रहे थे। इस दौरान नामजद आरोपियों ने साजिश के तहत उन लोगों पर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर फेंके। डंडे से पीटा। लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस हमले में सतीश चौहान पुत्र बाबूराम को गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद बहरिया थाने के दरोगा संजय यादव मौके पर गए और विपक्षियों के दबाव पर उनके साथी भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण पाल और उसे पकड़कर थाने ले गए। लॉकअप में बंद करके मारा पीटा। इससे दोनों जख्मी हो गए।
यह भी पढें : एक ही परिवार के पांच लोगों समेत सात की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
