Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp News : युवक का लटकता मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या...

Up News : युवक का लटकता मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अमेठी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी में शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर फर्सी गांव में रात बारह बजे तक जो युवक मां के पास रहकर मोबाइल पर फिल्म देख रहा था, सुबह उसका शव गांव के एक बाग में पेड़ से लटका मिला।

  मृतक युवक का शव जिस पेड़ से लटका रहा था उससे और जमीन से दूरी काफी थी, जिसको लेकर परिजन व ग्रामीण हत्या की पूरी आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। 
 जानकारी के अनुसार शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर फर्सी गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलता। बच्चे जब शौच के लिए उधर गए तब उनकी निगाह लटकते हुए शव पर पड़ी तब बच्चों ने गांव में गुहार लगा दी। 
 ग्राम प्रधान राजकुमार के अनुसार बच्चे स्कूल की तरह बाग में शौच करने गए थे, वहां से बच्चे हमारे गांव के एक बुज़ुर्ग को बताया जो हमारी प्रधानी देखते हैं। उन्होंने हमें फोन किया तो मैं खेत में था, उन्होंने कहा घर पर आओ। प्रधान ने बताया कि मैं उनके पास पहुंचा और वो मुझे लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। तबतक वहां लोगों की भीड़ भी आ गई। बाबूजी ने कहा कोई शव को छूएगा नहीं जबतक पुलिस ना आ जाए। थोड़ी देर बाद दरोगा आए, लाश को उतरवाया। मृतक की मां को सूचित किया गया। 
  मृतका की मां के अनुसार, वो रात बारह बजे तक उनके साथ था, मोबाइल पर फिल्म देख रहा था। उसके बाद मैं सो गई फिर कैसे क्या हुआ पता नहीं। लेकिन जिस तरह एक फुट पर शव लटकता हुआ मिला उससे साफ है हत्या करके शव लटकाया गया है। 
 तिलोई निवासी मृतक के जीजा राजकुमार मौर्या ने बताया कि सुबह हमें फोन आया तो पता चला, यहां आकर देखा तो पंचनामा भरा जा रहा था। वैसे देखने से यही लग रहा कि फांसी लगाया नहीं है। सीधा हत्या है। फिलहाल अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular