Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : यातायात अधीक्षक ने चौराहों का निरीक्षण कर लोगों...

UP News : यातायात अधीक्षक ने चौराहों का निरीक्षण कर लोगों को बांटे मास्क

कानपुर (हि.स.)। कोरोना काल में यातायात सुरक्षा व कोविड-19 का पालन करने के लिए यातायात विभाग के अधीक्षक ने विभिन्न चौराहों पर यातायात व्यवस्था व मास्क वितरण का कार्य किया। लोगों से मास्क लगाने की अपील भी की।

शुक्रवार को शहर के व्यस्तम चौराहों का निरीक्षण करने निकले यातायात अधीक्षक बसंत लाल ने डीआईजी/एसएसपी के निर्देशन में नवरात्र पर्व व आगामी त्यौहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहो में राकेट तिराहा, नरौना चौराहा, फूलबाग चौराहा, बड़ा चौराहा कारसेट चौराहा, टाटमिल चौराहा, घण्टाघर चौराहा, रावतपुर, कल्यानपुर चौराहा का निरीक्षण किया। इन चौराहे पर लगे यातायात के अधिकारी व कर्मचारीगण के कार्य व उनके कार्यकुशलता को परखा। साथ ही उन्होंने सुगम यातायात के प्रति अधिकारी व कर्मचारीगण को कार्य अपने आचरण हेतु हिदायत दी गयी। 
यातायात अधीक्षक ने निरीक्षण के साथ ही शहर के मुख्य चौराहा में बड़ा चौराहे पर आने जाने वाले लोगों को मास्क देते हुए। कोविड-19 की जारी की गई गाइड लाइन की भी जानकारी देते हुए लोगों से अपील की। बिना हेलमेट व मास्क के बिना यात्रा करना अपनी सेहत को खतरे में डालना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular