Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : यमुना नदी में स्नान करते समय यमुना नदी में...

UP News : यमुना नदी में स्नान करते समय यमुना नदी में डूबे चार बालक, दो की मौत

– दो को बचाने में कामयाब रहा एक युवक 
हमीरपुर (हि.स.)। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पत्योरा में सोमवार की दोपहर में यमुना नदी नहाने गए चार बालक गहराई में चले जाने से डूब गए। वहां मौजूद एक युवक द्वारा प्रयास पूर्वक दो को बाहर निकाल लिए जाने से उनकी जान बच गई। किन्तु दो नदी में डूब गए, बाद में नदी से निकाल कर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
दोपहर को करीब डेढ़ बजे पत्योरा गांव के चार बालक यमुना नदी में स्नान करने के लिए गए थे। वहां पहुंचने पर सभी नदी में स्नान करते करते गहराई में चले गए। यमुना के तेज बहाव में उन्होंने बाहर आने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली और वे डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद मोनू नामक युवक ने नदी में कूद कर दो सगे भाई हनी 17 वर्ष तथा शनी 15 वर्ष पुत्र गण राहुल निवासी पत्योरा को बाहर निकाल लिया। 
तब तक गौरव पुत्र जगभान 16 वर्ष निवासी बारा दौलतपुर घाटमपुर, कानपुर तथा पत्योरा निवासी शाहिल पुत्र सिद्दार्थ 12 वर्ष नदी में डूब गए। बड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया। परंतु वहां दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो बालक खतरे से बच निकले।
पुलिस ने दोनों मृत बालकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है। मृतक गौरव अपने मामा सिद्धार्थ वर्मा के यहां आया था,और अपने मामा के पुत्र साहिल और अन्य बालकों के साथ नदी नहाने गया था,तभी यह घटना घट गई, और दोनों ममेरे भाई मौत के आगोश में समा गए। दलित वर्ग के दो बालकों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। उनके माता पिता आदि परिजनों का रो-रोकर बेहाल हो गया है। 
परिवार में आज आनी थी बारात, खुशियों में कोहराम मचा परिवार के इन्द्रपाल संखवार, रामपाल संखवार ने बताया कि परिवार में आज बारात आनी थी। जिसमें सभी रिश्ते नातेदार सभी आए हुए थे। लेकिन खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। क्या करें और क्या न करें कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हलका इंचार्ज नंदकिशोर यादव ने बताया कि चार किशोर नदी नहाने गए थे। जिसमें दो किशोर शाहिल व गौरव की मौत हो गई। वहीं दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular