आगरा (हि.स.)। खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे क्रॉसिंग के पास रिंग रोड के किनारे शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर शिनाख्त का प्रयास शुरु कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी कि रिंग रोड के किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की, लेकिन पुलिस के हाथ कोई साक्ष्य नहीं लगा। मृतका की पहचान भी नहीं हो सकी। शरीर पर चोट और जलने के पाये गए हैं। स्थानीय लोगों ने यह दावा किया है कि युवती के साथ किसी प्रकार की अनहोनी के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। शव की पहचान छिपाने के लिए जलाने का प्रयास किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लगा रहा है। फिलहाल मृतका की पहचान के लिए टीमों को लगाया गया है।
