-एसडीएम ने खनिज विभाग की टीम के साथ छापामारी कर पकड़ा अवैध खनन का बड़ा मामला
हमीरपुर (हि.स.)। जनपद में मौरंग के अवैध खनन को लेकर शनिवार को शाम एसडीएम ने खनिज विभाग की टीम को साथ जलालपुर क्षेत्र के भेड़ी खरका में मौरंग खदान में छापेमारी कर जांच पड़ताल की। जिसमें 410 वर्ग घन मीटर अवैध खनन करने का मामला पाया गया। राधिका क्रशर भोपाल के पट्टाधारक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई से मौरंग कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
-हमीरपुररू मौरंग खदानों में प्रतिबंधित मशीनों से फिर शुरू हुआ अवैध खनन का खेल-शीर्षक से खबर चलायी थी। खबर चलने के बाद सरीला तहसील क्षेत्र के एसडीएम जुबेर बेग ने खनिज अधिकारी केके राय व खनिज इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ने जलालपुर थाना पुलिस के साथ भेड़ी खरका स्थित मौरंग खदान खंड-23/23 में छापेमारी कर जांच की। जांच में अवैध खनन का बड़ा मामला देख अधिकारी सकते में आ गये।
एसडीएम ने बताया कि मौरंग खदान खंड-23/23 के बगल में खाली पड़े खंड-23/21 में मौैरंग का गहरा गड्ढा मिला है। जिसमें पानी भरा पाया गया है। इस खाली पड़े खंड की नापजोख कराने पर 410 वर्ग घन मीटर मौरंग का अवैध करना पाया गया। वहीं 23/23 खंड के पट्टाधारक ने मानक तीन मीटर से अधिक गहराई कर मौरंग का खनन किया है। जिसके चलते तीन स्थानों में भारी भरकम गड्ढे होने से पानी भर गया है। एसडीएम ने बताया कि 23/21 खदान में अवैध खनन किया गया है। अग्रिम कार्यवाही के लिये इसकी सूचना जिलाधिकारी को भेजी गयी है। उधर खदानों में की गयी छापेमारी से मौैरंग कारोबारी सकते में आ गये है।
खनिज अधिकारी ने बताया कि मौरंग खंड के पट्टा निरस्तीकरण के लिये अब पट्टाधारक के खिलाफ नोटिस जारी की जायेगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन हुआ है। जलालपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक उमापति मिश्रा ने बताया कि खनिज इंस्पेक्टर की तहरीर पर मौरंग खंड के पट्टाधारक फर्म राधिका क्रशर भोपाल के खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज किया गया है। जांच करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से अवैध खनन इस मौरंग खदान में चल रहा था जिसकी सूचना खनिज विभाग को दी गयी थी।
UP News : मौरंग खदान में छापेमारी, अवैध खनन पर पट्टाधारक पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
