Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मोहनसराय से राजातालाब के बीच सड़क किनारे अब ट्रक...

UP News : मोहनसराय से राजातालाब के बीच सड़क किनारे अब ट्रक और डम्पर नहीं खड़े होंगे

-भारी वाहनों को पेट्रोल पम्प, ढाबा परिसर में रखने का निर्देश, यातायात विभाग ने चलाया अभियान

वाराणसी (हि.स.)। वाराणसी प्रयागराज मार्ग पर मोहनसराय से राजा तालाब के बीच नो इन्ट्री खुलने के इन्तजार में सड़क किनारे खड़े ट्रकों के चलते लगने वाले भीषण जाम को लेकर उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक संजीदा है। एसएसपी के निर्देश पर पिछले दो दिनों से यातायात विभाग की चार टीम ने अभियान चलाकर मार्ग पर खड़े भारी वाहनों को हटाना शुरू कर दिया है। 
पुलिस अधीक्षक यातायात श्रवण कुमार सिंह ने शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों, ट्रक और डम्पर के वाहन स्वामियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन स्वामी अपने चालकों को भलीभांति समझा दे। जिन ट्रकों, डम्पर आदि वाहनों को बिल्टी के आधार पर अथवा राजकीय कार्य से सम्बन्धित सामाग्री लेकर महानगर क्षेत्र में आना है। वे नो इन्ट्री खुलने से पहले अपने-अपने वाहनों को राजातालाब से लेकर मोहनसराय तक एवं मोहनसराय से लेकर डाफी तक एनएच-2 पर सड़क किनारे न खड़ा करें। इन वाहनों को पेट्रोल पम्प, ढाबा आदि के अन्दर ही खड़ा करें। जिससे आम जनमानस को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो सके। एसपी यातायात ने वाहन स्वामियों को चेताते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई भी भारी वाहन आदि एनएच-2 पर किसी प्रकार से खड़ा हुआ पाया जायेगा।  तो उसके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। 
बताते चले, मोहनसराय से राजातालाब केे बीच हाइवे किनारे नो इन्ट्री खुलने के इन्तजार में दो-दो तक वाहनों के खड़ा रहने से वाहनों की लम्बी कतारें लग जाती है। जिसके चलते उधर से आने-जाने वाले राहगीर , दो पहिया और हल्के वाहन चालकों के साथ क्षेत्रीय लोग भी भीषण जाम में फंस जाते है। इससे एम्बुलेन्स आदि वाहन को आने जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की बार-बार शिकायत को देख एसएसपी ने यातायात विभाग की टीम को सुगम यातायात के लिए आवश्यक निर्देश दिया।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular