Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मोबाइल दुकान पर दंबगों ने की तोड़फोड़, एक गिरफ्तार

UP News : मोबाइल दुकान पर दंबगों ने की तोड़फोड़, एक गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। बर्रा थाना क्षेत्र में आधा दर्जन दबंगों ने मोबाइल दुकान में जमकर तांड़व किया। लाठी डडों से लैस दबंगां ने दुकान मालिक की जमकर पिटाई की। इलाकाई लोगों के ललकारने पर दबंग पथराव मौके से भाग निकले। 
जरौली फेस 2 निवासी सुमित द्विवेदी की बर्रा चौराहे के पास मोबाइल शॉप है। उन्होंने बताया कि वह दुकान बंदकर घर जा रहे थे। इस दौरान अर्रा निवासी विनय अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वहां आ धमका और पीड़ित को बेवजह गाली गलौज करने लगा। सुमित ने जब इसका विरोध किया तो दबंग ने अपने दर्जन भर साथियों के साथ मिलकर उसकी लाठी डंडो से पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाकाई दुकानदारों के ललकारने पर आधा दर्जन बदमाश दुकान में पथराव कर मौके से भाग निकले। डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की। बर्रा थानाप्रभारी हरमीत सिंह ने गुरुवार को बताया कि पीड़ित से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही एक आरोपी विनय को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular