Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस को आया पसीना

UP News : मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस को आया पसीना

झांसी (हि.स.) थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। इसकी जानकारी होने पुलिस को पसीना छूट गया। आनन-फानन कई थानों की पुलिस व महिला पुलिस घटना स्थल पर जा पहुंची। काफी मशक्कत के बाद युवती को टॉवर से उतार लिया गया।

शनिवार को भगवंतपुरा में लगे मोबाइल टावर पर पारिवारिक कलह से परेशान होकर सोनिया नाम की लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने वहीं से कूदने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसको देखने के लिए वहां पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची महिला थाना पुलिस, थाना सदर बाजार पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां जा पहुंची। उन्होंने किसी तरह लड़की को समझा-बुझाकर नीचे उतारा और अपने साथ थाने ले आई। वहां उससे पूछताछ की जा रही थी। इस सम्बंध में सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला घरेलू बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular