कानपुर (हि.स.)। चकेरी थाना पुलिस ने इलाके में आठ दिन पूर्व मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।
चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगंवा रोड में चेतन चतुर्वेदी की विनायक इंटरप्राइजेज नाम से मोबाइल की दुकान है। बीती नौ जून की रात को चोरों ने उनकी दुकान में चोरी करके काफी संख्या में मोबाइल फोन बटोर ले गए थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु की।
पुलिस ने चोरी की घटना में गुरुवार गणेशपुर निवासी राहुल कुमार और यश को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस को उनके पास से 13 मोबाइल, 06 ब्लूटूथ स्पीकर, 06 जियोसिम बिना एक्टिवेशन, 02 मोबाइल बैट्री, 07 मोबाइल के इयरफोन बरामद किए हैं। आरोपियों को जेल भेजते हुए पुलिस ने कार्यवाही की।
