-चार देशी बम, बीस चोरी की मोटरसाईकिलें बरामद
-पुलिस व एसओजी टीम को पुलिस अधीक्षक ने पंद्रह हजार रुपये ईनाम की घोषणा
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में सोमवार को पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर मोटरसाइकिल चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से चार देशी बम व उनकी निशानदेही पर 20 मोटरसाईकिलें बरामद की गयी है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पंद्रह हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर उत्साहवर्धन किया है।
पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बिन्दकी व फतेहपुर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किये गये मोटरसाइकिल चोर गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
उन्होंने बताया कि अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है, जिसके पांच सदस्यों को बिन्दकी कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उनके कब्जे से 20 चोरी की मोटर साइकिलें व 04 अदद देशी बम भी बरामद किये गये हैं। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह में धर्मेन्द्र सिंह पुत्र शिवप्रसाद निवासी बलईपुर थाना थरियांव, लल्लू सोनकर पुत्र रामचरन निवासी कुवरपुर थाना मलवां, अनुज यादव उर्फ प्रीतम पुत्र किशनलाल निवास ग्राम गोधईया थाना जाफरगंज, धर्मवीर उर्फ राज पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गौसपुर थाना कल्यानपुर को चोरी की दो मोटर साइकिलों व चार अदद देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ करने पर एक अभियुक्त शंकर पुत्र रामराज सोनकर निवासी कोरसम थाना कल्यानपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 20 अदद चोरी की मोटर साइकिलें बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जायेगी। वहीं सफलतापूर्ण इस अभियान को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को पंद्रह हजार रुपये का ईनाम दिया जायेगा। पूछताछ में गिरोह के सरगना ने बताया कि मोटरसाईकिल पर आगे पीछे नम्बर धोखा देने के लिये बदल कर उन्हें बेचने के लिये आये हुये थे।
