Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद बोलेरो खाई में गिरी,...

UP News : मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद बोलेरो खाई में गिरी, दोनों चालक जख्मी

वाराणसी (हि.स.)। रोहनियां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गंगापुर तिराहे के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बोलेरो सामने से आ रही मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर खाई में चली गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार सहित बोलेरो चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायलों को निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। जहां बोलोरो चालक की हालत देख बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए उसे रेफर कर दिया गया। 

डीह गंजारी निवासी किशोर राहुल राजभर (16) अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर गंगापुर अकेलवा मार्ग के रास्ते रोहनिया की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नगर पंचायत गंगापुर तिराहे के समीप पहुंचा अचानक सामने से आई तेज रफ्तार बोलरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। 
हादसे में राहुल वाहन सहित छिटक कर सड़क पर गिर पड़ा और सिर में आई चोट के चलते बेहोश हो गया। उधर, बोलोरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए खाई में चली गई। हादसे में जीप चालक वीरेंद्र उर्फ बिंदु प्रजापति (26) भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत देख बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular