Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मोटरसाइकिल फिसलने से वृद्ध महिला की सड़क पर गिरकर...

UP News : मोटरसाइकिल फिसलने से वृद्ध महिला की सड़क पर गिरकर मौत

शाहजहांपुर (हि.स.)। थाना कलान क्षेत्र में कानपुर-मुरादाबाद राजमार्ग पर मोटरसाइकिल फिसलने से उस पर सवार महिला की मौत हो गई। 

जनपद बंदायू के थाना उसावां क्षेत्र के गांव उद्दरमई निवासी मिथिला देवी (60) शुक्रवार सुबह पौत्र निर्भय प्रताप सिंह के साथ मोटरसाइकिल से अपने बीमार भाई को देखने थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव के कांकर जा रही थीं। कलान क्षेत्र में कानपुर-मुरादाबाद राजमार्ग पर नौगंवा मुबारकपुर गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक फिसल गईं। मिथिला देवी और निर्भय प्रताप सिंह सड़क पर गिर पड़े। सिर में गहरी चोट आ जाने से मिथिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पौत्र निर्भय प्रताप ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular