प्रादेशिक डेस्क
प्रयागराज। मध्य प्रदेश स्थित रीवा के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ में स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार की देर शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन टकरा गई जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। इस घटना का वीडियो टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। ये सभी मैहर से देवी दर्शन कर वापस प्रयागराज जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। रीवा जिले के सोहागी थाना अंतर्गत झिरिया टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में स्कॉर्पियो मालिक गजराज यादव सहित ड्राइवर कैलाश यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, छह लोगो की मित्र मंडली स्कॉर्पियो में सवार होकर मैहर से मां शारदा के दर्शन कर वापस प्रयागराज आ रही थी, तभी अचानक सोहागी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस सड़क हादसे का वीडियो भी टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। ये सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और इसकी जानकारी मृतकों के परिजनों के साथ घायलों के परिजनों को दी। घटना की जानकारी लगने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे में घायलों के परिजन भी जानकारी लगते ही अस्पताल पहुंच गए और बेहतर इलाज के लिए उन्हें अपने साथ प्रयागराज ले आए।
यह भी पढें : दहेज हत्या में पति को उम्र कैद, सास को दस साल की सजा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
