Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मेजर जनरल ने विजयंत टैंक का किया उद्घाटन

UP News : मेजर जनरल ने विजयंत टैंक का किया उद्घाटन

प्रयागराज (हि.स.)। मेजर जनरल रवींद्र सिंह, एसएम जनरल ऑफिसर कमांडिंग, रेड ईगल डिवीजन ने आर्मी पब्लिक स्कूल ओल्ड कैंट प्रयागराज में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत के अवसर को याद करते हुए बुधवार को एक विजयंत टैंक का उद्घाटन किया।
 रक्षा मंत्रालय के विंग कमांडर एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि टैंक रेड ईगल डिवीजन के शहीदों की याद में समर्पित था, जिन्होंने 1971 के युद्ध में भाग लिया था और राष्ट्र के लिए प्रशंसा अर्जित की थी। जनरल खुद कारगिल युद्ध में शामिल थे, जिन्होंने टाइगर हिल की लड़ाई के दौरान वीरता के लिए सेना पदक से सम्मानित किया था।

श्री पाण्डेय ने बताया कि भारतीय सेना के सबसे पुराने डिवीजन रेड ईगल डिवीजन को पूर्वी पाकिस्तान क्षेत्र के लगभग 4000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को मुक्त करने का गौरव प्राप्त हुआ और एक परम विशिष्ट सेवा पदक, 04 महावीर चक्र, 15 वीर चक्र, 14 सेना पदक, दो विशिष्ट सेवा पदक और इसकी वीरता के लिए सजाया गया। इस अवसर पर रेड ईगल डिवीजन परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष पूनम सिंह द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular