Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: मुलायम सिंह यादव मेडिकल काॅलेज का नाम बदला

UP News: मुलायम सिंह यादव मेडिकल काॅलेज का नाम बदला

मेरठ (हि.स.)। खरखौदा स्थित मुलायम सिंह यादव मेडिकल काॅलेज का नाम बदल दिया है। वर्तमान में भाजपा एमएलसी डाॅ. सरोजिनी अग्रवाल ने बताया कि अब मेडिकल काॅलेज का नाम एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हो गया है।

समाजवादी पार्टी से दो बार एमएलसी रह चुकी डाॅ. सरोजिनी अग्रवाल ने खरखौदा क्षेत्र में मेडिकल काॅलेज खोला तो उसका नाम सपा के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नाम पर रखा। कभी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व की करीबी रही सरोजिनी अग्रवाल ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया और एमएलसी पद से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गई। इसके बाद भाजपा ने भी डाॅ. सरोजिनी अग्रवाल को विधान परिषद का सदस्य बना दिया। इससे मुलायम सिंह यादव के नाम से मेडिकल काॅलेज का नाम होना भाजपा को चुभ रहा था तो काॅलेज का नाम शाॅर्ट नाम एमएसवाई मेडिकल काॅलेज कहा जाने लगा। अब काॅलेज का नाम बदल दिया गया है। डाॅ. सरोजिनी अग्रवाल ने बताया कि मुलायम सिंह यादव मेडिकल काॅलेज का नाम अब एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular