आजमगढ़ (हि.स. )। जिले के बिलरियागंज और दीदारगंज थाने की पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में एटीएम क्लोन कर लोगों के बैंक खाते से रुपये उड़ाने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से इनामी बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की देर बिलरियागंज और दीदारगंज थाने का संयुक्त पुलिस बल दीदारगंज थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस की टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस के द्वारा की गयी जबावी फायरिंग में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 25 हजार के इनामी नवीन गौतम के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस, आधा दर्जन एटीएम कार्ड व 1200 रुपये नकदी बरामद हुआ। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया बैरिडिह गांव के समीप देर रात दो थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश नवीन गौतम घायल हुआ है। घायल बदमाश एटीएम कार्ड क्लोन, बदलकर बैंकों से लोगों के रुपये निकाल लेता था। इसकी तलाश की जा रही थी कि देर रात यह पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा और आत्मरक्षार्थ फायरिंग में इनामी नवीन गौतम घायल हुआ है।
