Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सुपारी लेकर करता था हत्या

UP News : मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सुपारी लेकर करता था हत्या

जौनपुर (हि.स.)। चन्दवक थाना पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर आदर्श सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक नाजायज पिस्टल मय कारतूस व मोटर साइकिल बरामद हुआ। आरोपित सुपारी लेकर लोगों की हत्या का काम करता था। 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र कुमार ने बुधवार को सयुंक्त प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि गुलरा खड़ंजा मोड़ इब्राहिमपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में केराकत के बेहड़ा निवासी आदर्श सिंह को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। 
अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज पिस्टल 32 बोर मय दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 32 बोर व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्त सुपारी लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देता है। वह फूलपुर थाने से वांछित चल रहा था, उसके ऊपर फूलपुर थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। 
 
Submitted By: Edited By: Deepak Varun

RELATED ARTICLES

Most Popular