Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मुठभेड़ में मार्फीन तस्कर घायल, पुलिसकर्मी को लगी गोली

UP News : मुठभेड़ में मार्फीन तस्कर घायल, पुलिसकर्मी को लगी गोली

बाराबंकी (हि. स.)। जनपद में देर रात को एक अंतरराज्यीय मार्फीन तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी और एक तस्कर घायल हुआ। जबकि एक अपराधी मौके से भाग निकला।
एसपी यमुना प्रसाद ने मंगलवार को यह बताया कि थाना जैदपुर इलाके के जैदपुर-सफदरगंज मार्ग पर देर रात मार्फीन तस्करों के आने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया। देर रात एक मोटरसाइकिल से दो लोग आते दिखे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन अपने आप को फंसता देखकर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर गिर गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन दूसरा तस्कर मौके से अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब रहा । वही, तस्करों की गोली से एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ । पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा । 
पकड़े गये तस्कर का नाम शत्रोहन है जबकि फरार उसके साथी का नाम एखलाक बताया जा रहा है। 
एसपी ने बताया कि तस्कर शत्रोहन लखनऊ, दिल्ली आदि शहरों में  मार्फीन की तस्करी करता है। फरार एखलाक की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस काम्बिंग कर रही है । 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular