– बदमाश के अन्य साथी भागने में रहे सफल
आगरा (हि.स.)। थाना सिकंदरा क्षेत्र के सुनारी चौराहे पर सोमवार तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में 11 लाख की लूट करने वाले बदमाशों में से एक आकाश गोली लगने से घायल हो गया, शेष भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। लूटे गए 11 लाख में से नौ लाख रुपए बरामद कर लिए।
बीते शनिवार को लॉयर्स कॉलोनी स्थित हिंदुस्तान लीवर के गोदाम पर बदमाशों ने लूटपाट की थी । लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बना लिया था। यहां से करीब 11 लाख की लूट कर ले गए थे। इसके बाद पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा गए थे। बाद में पहुंचे एक परिवारी जन इसकी सूचना पुलिस को दी। मैकेनिक से ताला खुलवा कर उन्हें बाहर निकाला था। लूट की सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित ने इस लूट के पीछे पूर्व कर्मचारी का हाथ होने का शक जाहिर किया था। इस लूट का खुलासा करने के लिए एसएसपी ने कई टीमों का गठन किया था।
आज सुबह पुलिस को गांव सुनहरी में बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर एसपी सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंच बदमाशों को घेर लिया। इसी बीच घबराए बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, तो एक बदमाश के गोली लग गई। उसे पुलिस ने पकड़ इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। अन्य बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि घायल बदमाश आकाश हिंदुस्तान लीवर का पूर्व कर्मचारी है। उसने अपने साथियों के साथ गोदाम पर लूटपाट की थी। उससे पूछताछ कर अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
UP News : मुठभेड़ में बदमाश घायल, एक की गिरफ्तारी के साथ लूट के नौ लाख रुपये बरामद
RELATED ARTICLES
