Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी साथी समेत गिरफ्तार

UP News : मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी साथी समेत गिरफ्तार

शाहजहांपुर (हि.स.)। थाना सदर बाजार व एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात को मुठभेड़ में एक पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार कर किया है। चोरी की आठ मोटरसाइकिल व अवैध हथियार भी बरामद हुए है।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शनिवार को बताया है की देर रात एसओजी व थाना सदर बाजार पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे पच्चीस हजार के इनामी जनपद हरदोई के थाना लोनार क्षेत्र के गांव बबाईका अकबरपुर निवासी अनिल यादव व थाना मल्लाबा क्षेत्र निवासी शिवम त्रिवेदी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जबकि इनका एक साथी रामशंकर फरार होने में कामयाब रहा। टीम ने अनिल की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई आठ मोटरसाइकिल भी बरामद की है। 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनिल एक कुख्यात बदमाश है, जिसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में हत्या का प्रयास, मादक पदार्थ की तस्करी, वाहन चोरी आदि के करीब 16 मुकदमे दर्ज हैं। अनिल के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की जा चुकी है। अनिल कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। हरदोई व लखनऊ पुलिस अनिल को तलाश रही थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular