Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मुठभेड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

UP News : मुठभेड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बागपत (हि.स.)। खेकडा कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुठभेड के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत ने बताया कि खेकडा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 25 हजार का ईनामी बदमाश अपने साथी के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर रटौल के जंगल से जा रहा है। जिसके बाद खेकडा पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देखकर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिग में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पकड़ा गया बदमाश रटौल गांव का ही रहने वाला सावेज पुत्र नसरूद्धीन है। जिस पर गेंगस्टर सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है। वह गौतस्करी के मामलों में भी लिप्त है। उसा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

RELATED ARTICLES

Most Popular