Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मुख्यमंत्री योगी ने सहायक अध्यापकों को प्रदान किया नियुक्ति...

UP News : मुख्यमंत्री योगी ने सहायक अध्यापकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

लखनऊ (हि.स.)।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 31,277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने हाथों पांच सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर इस कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश के 68 जिलों में औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कुछ जनपदों के सफल अभ्यर्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात भी किया। 
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद विभिन्न जिलों में वहां के प्रभारी मंत्रियों  और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा।

RELATED ARTICLES

Most Popular