Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मुख्यमंत्री योगी को 1 मिनट भी सत्ता में रहने...

UP News : मुख्यमंत्री योगी को 1 मिनट भी सत्ता में रहने का हक नहीं,दें इस्तीफा: राज्यसभा संासद

प्रदेश मे अनियंत्रित अपराध पर सपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

झांसी (हि.स.)। प्रदेश में आई अपराधों की बाढ़ पर समाजवादी पार्टी ने समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कश्यप व महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम के संयुक्त नेतृत्व में जिला अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि जिस तरह प्रदेश में महिलाओं को लेकर अपराधों में बाढ़ सी आई है,अराजकता का माहौल है, मुख्यमंत्री को एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। 
ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर है। भाजपा राज में सर्वाधिक असुरक्षित महिलाएं और बच्चियां हैं। महिलाओं के साथ 2017 में 56011,वर्ष 2018 में 59445 और 2019 में 59803 अपराध हुए हैं। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में अपराधों के सापेक्ष 14.3 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में होने के चलते अपराधों के मामले में प्रदेश का पहला स्थान है। 10जी कानून व्यवस्था का आलम यह है। 
धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए राज्य सभा सांसद डाॅ चन्द्र पाल सिंह ने कहा कि भाजपा राज में सर्वाधिक असुरक्षित महिलाएं एवं बच्चियां हैं,  उत्तर प्रदेश में होने वाले अपराधों के मामले में प्रथम स्थान पर है,  कानून व्यवस्था व्यवस्था तो पूरी तरह चरमराई हुई है,  बलिया में दिनदहाड़े राशन दुकान के आवंटन की पंचायत में हुए विवाद में भाजपा नेता ने एक युवक को गोली मार दी उस समय एसडीएम और सीओ भी मौजूद थे,  पुलिस की पकड़ में आने के बाद भी आरोपियों को भाग जाने दिया।  बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं से लोग विचलित हो रहे हैं। उन्होने कहा कि  अगर प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते तो उत्तर प्रदेश की बेटियां सुरक्षित रहती। ऐसे में भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 1 मिनट भी सत्ता में रहने की का अधिकार नहीं है। उन्हें नैतिकता बरकरार रखते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। 
पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों वंचितों और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की पूर्णता अनदेखी कर रही है,  हाथरस में दलित बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी  हत्या के बाद आधी रात को पुलिस ने उसका शव जला दिया , पुलिस प्रशासन का यह रवैया भी अत्यंत शर्मनाक रहा।  उन्होने कहा कि  कई किशोरियों ने रेप की घटनाओं के बाद शर्म से  आत्महत्या कर के अपनी  जाने दे दी।  जिलाध्यक्ष महेश कश्यप  ने कहा  भाजपा सरकार के व्यवहार से प्रदेश में हर तरफ आक्रोश है, महिलाओं की जिंदगी असुरक्षित है,  विपक्ष पर सरकार हमलावर है,  हर दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हो रही हैं।  प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। 
पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि जनपद में हो रही घटनाओं को भुलाया नहीं जा सकता राजकीय पॉलिटेक्निक में नाबालिग छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराकर दोषियों को कठोरतम दंड दिलाया जाए। मऊरानीपुर कोतवाली के ग्राम पठा में किशोरी के साथ विद्यालय के प्रबंध एवं स्टाफ द्वारा किए गए गैंगरेप सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए । लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर है हत्या लूट अपहरण बलात्कार की घटनाएं घट रही है प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर नियंत्रण में पूर्णतरू विफल है। महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि युवाओं के साथ छलावा हो रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन,जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ, जुगल किशोर कुशवाहा,चंद्र प्रकाश मिश्रा,महावीर शरण भार्गव, सुरेश पटेल ने विचार व्यक्त किये। के.के.सिंह यादव, भगवत नारायण राजपूत, संजय पाल, आरिफ खान, राजेश पाल, विजय झांसिया, मजहर अली, अभिनंदन जैन,अबरार अली, राजकुमार अहिरवार, डा अभिषेक सोनी, ठाकुर अमित सिंह, हेमंत श्रीवास, राकेश पहलवान, संतोष यादव पूंछ, संतोष रायकवार, अशरफ इकबाल,  सत्येन्द्रपुरी गौस्वामी, डेनियल साइमन, महीपत झा, मोहर सिंह राठौर,डा.अशोक यादव, मेजर विजय कृष्ण चैरिया, अयान अली, महिला सभा की जिलाध्यक्ष रीना यादव, श्रीमती रीना यादव, छोटेलाल वर्मा, अरविन्द्र नागिल, अल्ताफ रिजवी, मोनू घुरैया, हाजरा रब, शुभि राजपूत, रजनी बाथम, भगवती कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा, नीता परिहार, सुनीता कुशवाहा, प्रियंका गुप्ता, मुन्नी भास्कर मौजूद रहे। संचालन शकील खान ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular